Giridih

गिरिडीह पुलिस ने 20 वाहन समेत 78 गोवंश किया जब्त, बांग्लादेश भेजे जाने की थी योजना

Giridih: गौतस्करों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 गोवंश जब्त किया है. जबकि 10 से अधिक गो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार गिरिडीह के देवरी और बेंगाबाद थाना पुलिस ने गौतस्करों के खिलाफ कारवाई की. दोनों थाना क्षेत्रों से 10-10 मालवाहक वाहनों से 68 गोवंश जब्त किए.

गोवंशों को बंगाल के अलग अलग इलाकों में भेजे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुखलजरिया गांव में छापेमारी कर गोवंशों को जब्त किया. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्करों से जब चालान मांगे गए लेकिन किसी के पास चालान नही था. पूछताछ में तस्करो से खुलासा किया की वो लोग बंगाल लेकर जा रहे थे और सभी को बांग्लादेश भेजा जाना था.

Related Articles

Back to top button