JharkhandLead NewsRanchi

अग्निवीर में संगीतकार के पदों के लिए 5 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Ranchi : भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर में संगीतकार के पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गयी है. इच्छुक अभ्यर्थी 5 जून तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए भारतीय वायु सेना के आधिकारिक वेबसाइट में लॉग इन कर आवेदन किया जा सकता है. आवेदन के बाद केवल रजिस्ट्रेशन पूर्ण करनेवाले अभ्यर्थियों को ही प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा जिसे लेकर रैली स्थान पर पहुंचना होगा. भर्ती के लिए रैली का आयोजन 3 जुलाई से 12 जुलाई के बीच एएससी सी/ओ एयर फोर्स स्टेशन, कानपुर और 8 एएससी, बेंगलुरु में किया जायेगा. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का अविवाहित होना आवश्यक है. साथ ही, उनका 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. अभ्यर्थी को संगीत की समझ और गायन में सटीकता के साथ संगीत की समझ होना आवश्यक है. यह जानकारी सार्जेंट हिमांशु कंडारी (दस एयरमैन सेलेक्शन सेंटर, बिहटा) ने दी.

इसे भी पढ़ें – सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने से इनकार, कहा-सीजेआई के पास जाइए

Related Articles

Back to top button