
Giridih: कुल देवी मां मथुरासिनी को उनके भक्तो ने बुधवार को गिरिडीह में पूरे विधि विधान के साथ आह्वान किया। शीतलाष्टमी के मौके पर इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में माहुरी समाज के भक्तो ने अपनी आराध्या मां मथुरासिनी की पूजा अर्चना किया। मां दुर्गे का स्वरूप माने जाने वाली मां मथुरासिनी को माहुरी समाज अपनी कुलदेवी के रूप में पूजा करता है. हर साल चैत शीतलाष्टमी के मौके पर पूरे जिले में भक्तो द्वारा मां मथुरासिनी की पूजा की जाती है.
इसे भी पढ़ें: शादी समारोह में शामिल होने आई बच्ची की गला रेतकर हत्या, हत्या से पूर्व दुष्कर्म की आशंका

इधर मुफ्फसिल इलाके के महेशलुंदी गांव में ही मां मथुरासिनी का भव्य दरबार सजाया गया। इसे पहले महेशलुंडी गांव में माहुरी समाज की और से भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर जयकारे भी खूब लगाए जा रहे थे। तो एक एक भक्तो ने हाथ में भगवा ध्वज थामे हुए थे। पूरे महेशलुंडी का भ्रमण करने के बाद भक्तो की भीड़ वापस आयोजन स्थल पहुंची। जहा पुजारी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुल देवी मां मथुरासिनी का पूजा अर्चना किया गया.

गांडेय में भी भक्तो ने आस्था के साथ मां मथुरासिनी का आह्वान करते दिखे। गांडेय में भी भव्य शोभा यात्रा निकला। तो शहर के भंडारीडीह के माहुरी छात्रावास में पिछले कई बाद भक्तो की भीड़ जुटी। इस दौरान सबसे पहले समाज का झंडोतोलन किया गया। इसके बाद समाज के प्रमोद वैशखियार सपत्नीक शामिल हो कर मां मथुरासिनी की पूजा अर्चना की.

छात्रावास के मंदिर में माता का आह्वान करने के लिए हजारों की संख्या की माहुरी समाज के गणमान्य लोगों के साथ महिलाएं और युवतियां जुटी हुई थी। इस दौरान पुजारी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भक्तो ने माता का आह्वान किया। पूजन सामग्री मां मथुरासिनी को अर्पित किया। घंटो चले पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में ही हवन हुआ। जिसमे कई भक्त शामिल हुए। इसके बाद आरती हुई। तो भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा अर्चना में माहुरी समाज के संजीत वैशखियार, दिनेश कपिशबे, सुबोध प्रकाश, शालिनी वैशखियार, पूनम प्रकाश, सदानंद राम, समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। जबकि देर शाम कई आयोजन स्थल में भजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कही भजन संध्या हुआ, कई स्थानों पर बच्चो द्वारा ही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.




