
Ranchi: रांची गौशाला न्यास में रविवार को चिन्मय मिशन रांची के आचार्य स्वामी परिपूर्णानंदजी ने गौ पूजन एवं गौ सेवा कर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया. रांची गौशाला न्यास के प्रवक्ता मनीष लोधा ने बताया कि गौपूजन से पहले रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार के द्वारा आचार्यजी को पुष्पगुच्छ देकर एवं गौशाला ट्रस्टी राजकुमार टिबडेवाल के द्वारा अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया गया. स्वामीजी ने अपने उदगार में कहा कि गोपालश्री कृष्णचंद्रजी ने अपने अवतार काल में गौ सेवा करने की अद्भुत प्रेरणा समाज को दी थी. उन्हें रांची गौशाला आने का एवं गौ सेवा करने का मौका मिला. वे पूरी कार्य समिति का दिल से आभार व्यक्त करते हैं. इसके पश्चात गौशाला न्यास के प्रथम कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई. इसमें अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने आए हुए पदाधिकारी गण, ट्रस्टी गण एवं कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया. कहा कि आने वाले तीन वर्षों में आप सभी के सहयोग से रांची गौशाला न्यास का नाम एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का कार्य करूंगा. मंत्री प्रदीप राजगढ़िया ने बैठक का संचालन किया और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी. बैठक में कई विभागों पर चर्चा हुई. सभी के लिए संयोजक नियुक्त किए गए. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्रस्टी उपाध्यक्ष रतन कुमार जालान, राजकुमार टिंबडेवाल, सज्जन सर्राफ, किशोरी लाल चौधरी, मंत्री प्रदीप राजगढ़िया, उपाध्यक्ष एस एन राजगढ़िया, संयुक्त मंत्री राजेंद्र बंसल, सुरेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य प्रेम मित्तल, मनीष लोधा, कमल खेतावत, गजानंद अग्रवाल, ओम प्रकाश छापाडीया, भरत बगड़िया, प्रकाश काबरा काशी प्रसाद कनोई, वासुदेव भाला ने भी अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया.




