JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

छठे चरण में झारखंड में हुआ 65.40 प्रतिशत मतदान, सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में सील: के.रवि कुमार

Ranchi: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण का मतदान प्रतिशत 65. 40 रहा है. मतगणना के दिन पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद इस आंकड़े में थोड़ी बढ़ोतरी होगी. सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील किये जा चुके हैं. स्ट्रांगरूम त्रिस्तरीय सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में है. छठे चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा. रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता करते बताया कि जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 67.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यहां पुरुष मतदाता 67.87 और महिला मतदाताओं ने 67.49 फीसदी मतदान किया है. इस तरह महिलाओं से पुरुष मतदाताओं से 0.38 फीसदी अधिक मतदान किया है.

उसी तरह रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यहां पुरुष मतदाता 65.53 और महिला मतदाताओं ने 65.20 फीसदी मतदान किया है. इस तरह महिलाओं से पुरुष मतदाताओं ने 0.33 फीसदी अधिक मतदान किया है. बताया कि गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यहां पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है. यहां पुरुष मतदाता 65.00 और महिला मतदाताओं ने 69.60 फीसदी मतदान किया है. इस तरह पुरुष मतदाताओं से 4.60 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है.

धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 62.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यहां भी पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है. यहां पुरुष मतदाता 61.82 और महिला मतदाताओं ने 62.33 फीसदी मतदान किया है. इस तरह पुरुष मतदाताओं से 0.51 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है.

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 129 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है.

Related Articles

Back to top button