
Ranchi: हॉकी झारखण्ड के सहयोग से हॉकी रांची द्वारा 20 अप्रैल से आयोजित 1st हॉकी राँची लीग महिला एवं पुरुष 2024 में रविवार को (23वां दिन) पुरूष वर्ग के दो मैच खेले गए. पहले मैच में हॉकी गुमला और एनटीएचए जमशेदपुर के बीच खेला गया जिसमें एनटीएचए जमशेदपुर ने हॉकी गुमला को 02- 00 से हराया. दूसरा मैच झारखंड 11 और जातुर अखड़ा खूंटी के बीच खेला गया. इसमें झारखंड 11 ने जातुर अखड़ा खूंटी को 07- 01 गोल से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए. पहले मैच में एनटीएचए जमशेदपुर की ओर से 5वें मिनट में कुणाल यादव एवं 44वें मिनट में नवीन केरकेट्टा ने गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई. दूसरे मैच में झारखंड 11 की ओर से 11वें एवं 50वें मिनट में अनिरुद्ध भेंगरा ने 12वें मिनट में, कमल बड़ाईक ने 22वें, 27वें एवं 40वें मिनट में माइकल टोपनो ने तथा 43वें मिनट में रोहित ने गोल किया. जातुर अखड़ा, खूंटी की ओर से 48वें मिनट में करम ने अपने टीम के लिए एक गोल किया. इस प्रतियोगिता का समापन 2 जून को होगा.

आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयन्त केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा, डेनिस केरकेट्टा, अभिषेक साहू की भी उल्लेखनीय भूमिका रही. अब 27 मई को पुरुष वर्ग के दो मैच खेले जाएंगे. दोपहर 2 बजे से हुलहुन्दू ब्रदर और सिनी खूंटी तथा 4 बजे से इंडोर हॉकी और रेलवे के बीच मैच होंगे.




