
Ranchi : तीन दिवसीय (5 से 7 अक्टूबर 2023) क्षेत्रीय 10 राज्यों ( अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मिजोरम , मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा) की समीक्षात्मक बैठक का समापन शनिवार को किया गया. इस दौरान झारखंड के चार कालाजार जिले ( पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज तथा दुमका) में कालाजार उन्मूलन के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए इन चारों जिले के उपायुक्त के साथ वर्चुअल मीटिंग केंद्रीय संयुक्त सचिव (भीबिडी), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार राजीव मांझी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. वर्चुअल मीटिंग का उद्देश्य चार जिलों में कालाजार उन्मूलन से संबंधित चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करना और कार्य को प्रगति देना एवं कालाजार को इन जिलों से जल्द खत्म करने पर कार्य में तेजी लाने के लिए था. साथ ही इस वर्चुअल बैठक में सात जिलों ( चतरा, लातेहार , जामताड़ा, सरायकेला , पश्चिमी सिंहभूम तथा हजारीबाग) के सिविल सर्जन एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी के साथ जिलों में चलाये जानेवाले फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. झारखंड के 11 जिलों के साथ वर्चुअल बैठक का उद्देश्य रणनीतियां, प्रगति, सर्वोत्तम कार्य क्षमता तथा नवीन दृष्टिकोण की समीक्षा तथा जानकारी देना है. केंद्रीय संयुक्त सचिव ने कहा कि ससमय लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए कालाजार का वर्ष 2023 तक उन्मूलन करना है.
डॉ तनु जैन, निदेशक NCVBDC, भारत सरकार एवं राजीव मांझी, संयुक्त सचिव NCVBDC, भारत सरकार की उपस्थिति में यह तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उनके द्वारा कार्यक्रम में कई दिशा निर्देश भी दिये गये.
तीन दिवसीय मीटिंग में झारखंड, भारत सरकार से कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग, संयुक्त सचिव NCVBDC, भारत सरकार राजीव मांझी, डॉ तनु जैन, निदेशक NCVBDC, भारत सरकार, डॉ सीएस अग्रवाल, राष्ट्रीय मलेरिया सहलाकर, NCVBDC, डॉ रिंकू शर्मा, संयुक्त निदेशक, NCVBDC भारत सरकार.
साथ ही इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ बीरेंद्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय वैक्टर बोन डीजीज कार्यक्रम के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ बीरेंद्र कुमार सिंह, एनसीभीबीडीसीपी की केंद्रीय संयुक्त निदेशक डॉ रिंकू शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ सीएस अग्रवाल, डेवलपमेंट पार्टनर्स सहित अन्य सलाहकार एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह लकवाग्रस्त, 59 एंबुलेंस को ठीक कराने में मंत्री की रुचि नहीं : अविनेश सिंह



