JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह लकवाग्रस्त, 59 एंबुलेंस को ठीक कराने में मंत्री की रुचि नहीं : अविनेश सिंह

Ranchi : प्रदेश भाजपा ने स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को लेकर सवाल उठाया है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह ने शनिवार को कहा कि झारखण्ड सरकार का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह लकवाग्रस्त हो चुका है. इसका ताजा प्रमाण पलामू जिला के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड में एक गर्भवती महिला द्वारा सड़क पर बच्चे को जन्म देनेवाली घटना है. महिला प्रसव वेदना से तड़पती रही. उसे ममता वाहन नहीं मिल सका. ना ही एम्बुलेंस आयी. दूसरा मामला लातेहार जिला के माल्हन पंचायत का है जहां एम्बुलेंस नहीं आने पर ग्रामीणों द्वारा गर्भवती महिला को खाट पर 3 किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यह दृश्य राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को उजागर करता है जो राज्य के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है.

हाइकोर्ट भी कर चुका है टिप्पणी

अविनेश सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था पर झारखंड हाइकोर्ट भी सिस्टम फेल होने की टिप्पणी कर चुका है. फिर भी सरकार निष्क्रिय अवस्था में है. झारखंड में 59 एम्बुलेंस कई महीनों से खराब पड़े हैं. स्वास्थ्य विभाग को दिये गए एमवीआई के रिपोर्ट के अनुसार इन एम्बुलेंसों को बनवाने में मात्र 3 लाख 78 हज़ार रुपये का अनुमानित खर्च आएगा. इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है जबकि यह काफी संवेदनशील है. आज राज्य की गरीब लाचार जनता भगवान भरोसे अपनी जिंदगी मौत से जूझने को मजबूर है.

इसे भी पढ़ें – हेमंत सोरेन को राज्य के विकास के लिए मिली थी सत्ता, परिवार और पैसे के लिए लूट में हो गये शामिलः बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Back to top button