Jharkhand Vidhansabha Election

#Dhullu को टिकट देने का विरोध: किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष करेंगे खिलाफ प्रचार, यौन शोषण पीड़िता छोड़ सकती हैं BJP

Dhanbad : विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही बाघमारा विधानसभा में विरोध के स्वर उठने लगे हैं. विरोधियों का कहना है कि भाजपा ने बाघमारा से ढुल्लू महतो को टिकट देकर बड़ी गलती की है.

उनका कहना है कि ढुल्लू महतो के कारण भाजपा बाघमारा सीट हार जायेगी क्योंकि ढुल्लू महतो एक दागी विधायक हैं और क्षेत्र के लोग इस बात से भली-भांति परीचित हैं. ऐसे में लोग इनको वोट नहीं देंगे.

इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection : बीजेपी के 10 सीटिंग विधायकों का टिकट कटा, दूसरे दलों से आये पांच नेताओं को मौका

पार्टी से इस्तीफा दे सकती हैं यौन शोषण पीड़िता

इस मामले में न्यूजिवंग से बात करते हुए यौन शोषण पीड़िता सह भाजपा नेत्री ने बताया कि भाजपा मे अब शरीफ लोगों की जगह नहीं रह गयी है. यह सिर्फ नाम के लिए अटल और आडवाणी की पार्टी रह गयी है.

उन्होंने कहा कि जिस विधायक के खिलाफ पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए, उस विधायक को पार्टी सम्मानित करने का काम कर रही है. विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि अब पार्टी में रहकर मेरा दम घुटने लगा है. इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा देने के बारे में सोच रही हूं.

इसे भी पढ़ें : बोकारो विधायक बिरंची का वीडियो वायरल होने के बाद बोकारो #BJP बैकफुट पर!

विधायक की कारगुजारियों से लोगों को करायेंगे अवगत

वहीं इस मामले में भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. हमलोगों ने पहले ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर ढुल्लू महतो को टिकट देने का विरोध किया है.

उन्होंने कहा कि ढुल्लू पर रेप सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं. वे कई मामलों में सजायाफ्ता भी हैं. ऐसे लोगों को टिकट देकर भाजपा क्या संदेश देना चाहती है?

उन्होंने कहा कि हमलोग ढुल्लू महतो को टिकट देने का विरोध करते हैं और चुनाव में भी ढुल्लू महतो के विरोध में काम करते रहेंगे. हमलोग विभिन्न बूथों पर जाकर लोगों को विधायक की कारगुजारियों से अवगत करायेंगे और उन्हें वोट नहीं देने की अपील करेंगे.

उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही झारखंड में सभी सीटें जीत ले लेकिन बाघमारा सीट उसके खाते में नहीं आयेगी.

इसे भी पढ़ें : #Politicalgossip: हे चुनाव देवता… आप जे ना कराये !

Related Articles

Back to top button