
Mumbai : महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने शिवसेना के सामने समर्थन के बदले एनडीए छोड़ने की शर्त रख दी है.
रविवार को एनसीपी ने स्पष्ट कह दिया है कि समर्थन के लिए शिवसेना को बीजेपी के साथ रिश्ते को खत्म करना होगा और एनडीए से बाहर आना होगा.
सूत्रों का कहना है कि शिवसेना एनसीपी के समर्थन से सरकार बना सकती है. वहीं कांग्रेस पार्टी इसे बाहर से समर्थन कर सकती है.
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि यदि राज्यपाल शिवसेना को सरकार बनाने के लिए न्योता देते हैं तो हम अपने अगले कदम के बारे में सोचेंगे.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection : बीजेपी के 10 सीटिंग विधायकों का टिकट कटा, दूसरे दलों से आये पांच नेताओं को मौका
राज्यपाल ने शिवसेना से पूछा- सरकार बनाएंगे?
मलिक ने कहा कि हमने 12 नवंबर को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. यदि शिवसेना हमारा समर्थन चाहती है तो उन्हें ऐलान करना होगा कि उनका अब बीजेपी से कोई संबंध नहीं है और उन्हें एनडीए से बाहर आने का भी ऐलान करना होगा. साथ ही केंद्र में शिवसेना के सभी मंत्रियों को भी इस्तीफा देना होगा.
गौरतलब है कि बीजेपी द्वारा सरकार बनाने से इनकार करने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना से सरकार बनाने के बारे में पूछा है.
इसे भी पढ़ें : बोकारो विधायक बिरंची का वीडियो वायरल होने के बाद बोकारो #BJP बैकफुट पर!




