Sports

विमेंस सीनियर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट: सुपर लीग मुकाबले में रांची ने जमशेदपुर को हराया

Ranchi :  चाईबासा में खेले जा रहे विमेंस सीनियर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में रांची ने मंगलवार को जमशेदपुर को 6 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर ने 35.4 ओवरों मे सभी विकेट खोकर 104 रन बनाए. टीम के लिए  मोनिका ने 28, मुस्कान ने 20 रन बनाए. रांची टीम के लिए ईशा ने 14 रन देकर 4 विकेट लिए. जवाब में रांची ने 42.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर और 105 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. गुरलीन ने 34, अमीषा ने 25 और मानसी ने 18 रन बनाए. जमशेदपुर टीम की ओर से मोनिका और मुस्कान ने 1-1 विकेट लिए. ईशा केशरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अब बुधवार को सुपर लीग के लास्ट मुकाबले में सिमडेगा और जमशेदपुर के बीच मैच खेला जाएगा जिसके बाद विजेता और उपविजेता का फैसला होगा.

इसे भी पढ़ें – लाइट हाउस प्रोजेक्ट: पहले चरण  में 33 लाभुकों को मिला पोजेशन सर्टिफिकेट

Related Articles

Back to top button