Ramgarh

जंगली हाथी ने कुचल कर एक व्यक्ति की ली जान

वन विभाग के द्वारा मृतक के परिजन को दी गई मुआवजा राशि

Ramgarh : रामगढ़ के गोला वन क्षेत्र के संग्रामपुर पंचायत स्थित सरला कलां गांव में मंगलवार को एक जंगली हाथी ने गांव के ही एक 65 वर्षीय व्यक्ति झुबर महतो, पिता स्वर्गीय झूठन महतो को दोपहर में कुचल कर मार डाला. घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई. घटना के संबंध में गांववालों को जानकारी मिलते ही लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग तथा गोला थाना को दी. मौके पर वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने पहुंच कर मामले की जानकारी लेने के पश्चात मृतक के परिजनों को तत्काल 15000 रुपये मुवावजा राशि के रुबप में दिया, जबकि 3,85,000 रुपये कागजी प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात् दी जायेगी. इधर घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह वह आज भी गांव के बगल के जंगल की ओर बैल बकरी को चराने के लिए गया था, वहीं यह घटना घटी. उसके चार बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़की और एक लड़का है. घटना के पश्चात परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. आये दिन जंगली हाथियों के डर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. मौके पर वन विभाग के योगेंद्र कुमार, थाना के एएसआइ सिद्धू सिंह के अलावा गांव के कई लोग मौजूद थे.

इसे भी पढे़ं – विमेंस सीनियर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट: सुपर लीग मुकाबले में रांची ने जमशेदपुर को हराया

Related Articles

Back to top button