Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSSportsTOP SLIDERTop Story

एशियन गेम्स में महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत को दिलाया 100वाँ पदक, एशियाई खेलों में भारत ने रचा इतिहास

Asian Games: भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में नया कीर्तिमान रच दिया है. भारत के पदकों की संख्या 100 पहुंच गई है. यह पहला मौका है जब किसी एशियाई खेलों में भारत ने इतने पदक जीते हैं. शनिवार को महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर गोल्ड मेडल जीता. यह भारत का 100वाँ पदक है. भारत अब तक 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य पदक जीत चुका है.

इसे भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन: आज लगेगा पदकों का शतक, अब तक रिकॉर्ड 22 गोल्ड समेत जीते 95 पदक

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय एथीलटों को मुबारकबाद देते हुए लिखा है, “ये उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी. ये दर्शाती है कि मेहनत और जज़्बे से कुछ भी हासिल किया जा सकता है.”

शुक्रवार तक भारत ने कुल 95 मेडल जीते थे. शनिवार सुबह भारत ने सबसे पहले तीरंदाज़ी में दो मेडल जीते. महिला वर्ग में भारत की ज्योति सुरेखा ने गोल्ड मेडल और अदिति स्वामी ने कांस्य पदक जीता. इसके बाद तीरंदाज़ी पुरुष वर्ग का फ़ाइनल दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच ही हुआ. ओजस देवताले ने गोल्ड और अभिषेक वर्मा ने सिल्वर मेडल हासिल किया.

https://twitter.com/Media_SAI/status/1710481718476669202?t=3b2-k0ThfLuJnHK01ljdBg&s=19

इससे पहले शनिवार को भारत की स्वर्णिम शुरुआत हुई जब भारत ने तीरंदाजी में महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के इंडिविजुअल कंपाउंड स्पर्धा में 2 गोल्ड मेडल समेत एक -एक सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या 99 पहुंचा दी थी.

इसे भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम सुबह, तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा ने जीता गोल्ड तो अदिति स्वामी को मिला कांस्य पदक

Related Articles

Back to top button