JharkhandLead NewsRanchi

महिला बाल विकास विभाग: 14 सहायक निदेशकों का स्थानांतरण पदस्थापन

Ranchi:  महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने 14 पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शत्रुंजय कुमार को स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निदेशालय रांची के पद पर पदस्थापित किया है. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा गुमला खुशेंद्र सोम केशरी को स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पश्चिम सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा लोहरदगा अमलेंदु उरांव को स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया. सहायक निदेशक पश्चिम सिंबू नेहा संजना को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पूर्वी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सरायकेला खरसावां को निवेदिता राय को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया. सहायक निदेशक पलामू पीयूष को स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया. सहायक निदेशक हजारीबाग नियाज अहमद को स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया. सहायक निदेशक रवि शंकर मिश्रा बोकारो को अगले आदेश तक सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. सहायक निदेशक गिरिडीह सुचिता किरण भगत को स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा चतरा ललन कुमार रजक को स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक निदेशक सामाजिक सुरक्षा गुमला के पद पद स्थापित किया गया. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा गोड्डा अनिल टुडू को स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा saraikela-kharsawan के पद पर पदस्थापित किया गया. सहायक निदेशक देवघर प्रियंका श्रीवास्तव को स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निदेशालय रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. प्रतीक्षारत कौशिक अप्पू को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया. प्रतीक्षारत सरिता भारती को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया. इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें: Supreme Court:  जब हिंदी में दलील दे रहे शख्स को जजों ने टोका और कहा- ‘हमें समझ नहीं आ रहा, आप क्या बोल रहे हैं’

Related Articles

Back to top button