JamshedpurJharkhand

ससुराल में महिला का फंदे से लटका मिला शव, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी स्थित ससुराल में सोमवार की सुबह पूजा कुमारी नाम की महिला का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका पाया गया. घरवालों की उस पर नजर पड़ते ही इलाज के लिए आनन-फानन में टीएमएच ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में मृतका के मायका पक्ष की ओर से ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए कदमा थाने में लिखित शिकायत की गयी है.

इसे भी पढ़ें – देवघर डीसी के आदेश के खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम पहुंचीं हाइकोर्ट

राखी के मौके पर पति के साथ गयी थी मायके

कदमा की रहनेवाली पूजा की शादी 16 अप्रैल 2019 को गोलमुरी के टूइलडूंगरी निवासी महेश तिवारी के साथ हुई थी. महेश टीआरएफ कंपनी का कर्मचारी है. मृतका की बहन प्रिया का कहना है कि रविवार को अपने पति के साथ राखी के मौके पर वह मायके आयी थी. उसके बाद रात करीब दस बजे पूजा का पति उसे लेकर वापस चला गया. सुबह अचानक फोन आया कि पूजा ने फांसी लगा ली है और उसे टीएमएच लेकर पहुंचे हैं. पूजा के परिवार के लोगों ने उसे दूसरी शादी के नाम पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का भी आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें – हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अगली सुनवाई 30 को, हेमंत को पक्ष रखने का निर्देश

Related Articles

Back to top button