
Barhi : झारखंड राज्य में पिछले 16 वर्षों से कार्यरत बीआरपी सीआरपी संघ जिला इकाई हजारीबाग के द्वारा अपनी एक सूत्री मांग को लेकर विधायक अकेला यादव को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में संघ ने झारखंड राज्य अंतर्गत शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों पर सीधा सामंजन करने की मांग की.
विदित हो कि झारखंड में बीआरपी सीआरपी उच्च योग्यताधारी कर्मी हैं. जो झारखंड के शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने में सर्वोच्च भूमिका निभा रहे हैं. शिक्षा विभाग में इतने वर्षों से कार्य करने के बावजूद आज तक उनकी कोई सेवा शर्त नियमावली का निर्माण नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें :जल जीवन मिशनः रेस होता जिला प्रशासन, पंचायतों में अब वाटर कनेक्शन के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षण
मांग की गयी कि राज्य स्तर पर गठित उच्च स्तरीय कमेटी जो संविदा पर कार्यरत संविदा कर्मियों की सेवा शर्त निर्धारण एवं नियमितीकरण के लिए गठित की गई है, उसमें बीआरपी एवं सीआरपी को सम्मिलित किया जाये. शिक्षक नियुक्ति में 50% पद बीआरपी सीआरपी के लिए आरक्षित किया जाए. विधायक ने कहा कि वे उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे.
मौके पर हजारीबाग जिला संघ के अध्यक्ष प्रविन्द कुमार सिंह, सचिव ओम प्रकाश कुमार, कोषाध्यक्ष ह्रदयांशु कुमार, उपाध्यक्ष अभय कुमार प्रवक्ता अजय नारायण दास, शैलेंद्र पांडे, संतोष कुमार, सईद अंसारी, प्रन्तोष कुमार सिंह, विश्वनाथ साव, प्रदीप कुमार यादव, राकेश कुमार सिन्हा, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, शोएब अहमद, रामकृष्ण पांडे, प्रभु साव, जयशंकर कुमार, गंगाधर रजक, अनंत पांडे, द्वारिका प्रसाद चौधरी समेत जिले के सभी बीआरपी सीआरपी उपस्थित थे.
रसोइया धमना में ढोल तासा व कीर्तन के साथ रथ यात्रा सम्पन्न
इधर, राम जानकी रथ शोभायात्रा के दूसरे दिन बरही प्रखंड के रसोइया धमना में शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में भक्तों ने गांव भ्रमण करते हुए एनएच-2 पुरहरा गांव तक की यात्रा की. पुरहरा गांव का भ्रमण करते हुए पुनः एनएच-2 होते हुए वे मां भगवती मंदिर पहुंचे. इसमें हजारों लोग शामिल हुए.
शोभा रथ यात्रा में ये लोग हुए शामिल
मौके पर विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, अभियान प्रमुख सह प्रखण्ड अध्यक्ष नन्दकिशोर कुमार, अभियान सह प्रमुख रंजीत चंद्रवंशी, मिथिलेश श्रीवास्तव, प्रो. बद्री साहू, हिरामन साव, गोविंद साहू, इंद्रदेव गुप्ता, नितेश कुमार, अरविंद कुमार, शिवकुमार साव, राजेश रंजन, सीताराम यादव, दिलीप यादव, प्रदीप रजक, राजू यादव, प्रमोद यादव, युगल यादव, अनुज यादव, सुधीर यादव, कैलाश यादव, दीपक कुमार, सोनू पंडित, विजय कुमार गुप्ता, बिश्वजीत सिंह, कपिलदेव प्रसाद, राजदेव गुप्ता, शशि साव, संजय कुमार, राम अवतार साव, बासदेव साव, संदीप कुमार, गोपाल यादव, बिनोद चन्द्रवंशी, जानकी रजक, प्रकाश पंडित, उमेश राम, राजेश रजक, बीरेंद्र कुमार, सिकंदर कुमार, रामखेलावन साव, प्रदीप रविदास, जमुनी देवी, गोविंद राणा, शिला देवी, शोभा रानी, आरती देवी, बिंदेश्वरी देवी, संजू देवी, ब्रजमाला देवी, वेदमाला, हुलास देवी, रिंकू देवी, रेशमी देवी, संगीता देवी, स्वर्णकिरण कौशकि सहित अन्य लोग थे.




