National

#Coronavirus के 29 कंफर्म केस, देश में हलचल, हैंड सैनेटाइजर-मास्क की बढ़ी डिमांड

New Delhi: कोरोना वायरस अब भारत में भी पैर पसारने लगा है. देश में इस वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. अबतक इस वायरस से संक्रमित लोगों के 29 केस कंफर्म हो चुके हैं.

लगातार बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए देश में सतर्कता बढ़ गयी है. हर कोई इसे लेकर सावधानियां बरत रहा है. सरकार लगातार लोगों से सतर्कता बरतने को कह रही है. साथ ही इससे निपटने के लिए कई तरह के कदम भी उठाये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- #Coronavirus: बढ़ी टेंशन, इटली से छुट्टी मना कर लौटे गुरुग्राम के पेटीएम कर्मचारी को कोरोना

मास्क और हैंड सैनेटाइजर की बढ़ी डिमांड

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को फेस मास्क और हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा जा रहा है. इसके इस्तेमाल को देखते हुए मार्केट में इसकी डिमांड बढ़ गयी है, और अभी से ही इसकी कमी भी होने लगी है.

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के कई मामले पाये गये हैं. यहां के मेडिकल स्टोर में मास्क और हैंड सैनेटाइजर खरीदने वालों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है. कई मेडिकल स्टोर में इसकी कभी भी हो गयी है, तो कई स्टोर ने इसके दाम बढ़ा दिये हैं. जो मास्क या सैनेटाइजर पहले 150 रुपये में मिलता था वह अब दिल्ली में 250 रुपये तक मिल रहा है.

क्या है एक्सपर्टस की सलाह

दरअसल, एक्सपर्ट्स की ओर से सलाह दी जा रही है कि घबराने की जरूरत नहीं है. इस वायरस से निपटने के लिए लोगों को जागरुक होना पड़ेगा. यदि वह किसी से हाथ मिलाते है तो हाथों को सेनिटाइज करें.

जिस लोशन से आप सेनिटाइज कर रहे है वह एल्कोहलिक होना चाहिए. इसके अलावा हाथ मिलाने के बाद हाथों को बिना सेनिटाइज किए चेहरे, आंखो के पास और नाक के पास न रगड़े. ऐसे में यदि दूसरे व्यक्ति में संक्रमण है तो वह आप में भी फैल सकता है. लिहाजा जागरुक बने.

इसे भी पढ़ें- इरफान के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- शेरों की आवाज मेमनों को समझ में नहीं आयेगी

जांच के लिए हवाईअड्डों पर अतिरिक्त काउंटर और चिकित्सक होंगे

कोरोना वायरस की जांच के लिए हवाईअड्डों पर ‘प्री-इमीग्रेशन’ क्षेत्र में अतिरिक्त काउंटर, चिकित्सक, चिकित्सा उपकरण तथा संशोधित फॉर्म होंगे. केंद्र की इस घोषणा के बाद कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की चिकित्सा जांच की जाएगी, उड्डयन सचिव पी.एस. खरोला ने विभिन्न विभागों और हवाईअड्डों के अधिकारियों के साथ चार घंटे तक बैठक की.

संशोधित फॉर्म एक डुप्लिकेट प्रति के साथ भरे जाएंगे. इनमें से एक प्रति, हवाईअड्डे के स्वास्थ्य अधिकारियों के पास होगी और दूसरी आव्रजन विभाग के पास. खरोला ने कहा कि राज्य सरकारों, आव्रजन विभागों और भारतीय विमानन प्राधिकरण की मदद से पर्याप्त मानव संसाधन की व्यवस्था की जाए.

इसे भी पढ़ें- कारनामा :  तीन सालों में कमल क्लब ने खेला महज एक टूर्नामेंट, खर्च हुए एक करोड़ रुपये

जामिया परिसर को सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा हरसंभव प्रयास

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने बुधवार को अभिभावकों को आश्वासन देते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खतरे से परिसर को सुरक्षित रखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है.

अख्तर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन स्कूल की इमारतों और आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई, धुआं छोड़ने और संक्रमण मुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहा है. कुलपति ने छात्रों से कहा कि वे घबराएं नहीं. उन्होंने कहा कि परीक्षा देने वाले जिन छात्रों को बुखार और सांस लेने में तकलीफ है, उनके लिए बैठने के अलग इंतजाम किए जाएंगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button