
Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित एसबीआई शाखा से रुपया लेकर निकली महिला के हाथ से दो बाइक सवारों ने 30 हजार रुपए, मोबाइल एवं एटीएम आदि छिनतई की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये. घटना मंगलवार की है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत नारायणपुर निवासी सीताराम महतो की पत्नी यशोदा देवी बोकारो थर्मल की एसबीआई शाखा स्थित अपने एकाउंट से 30 हजार रुपया की निकासी कर एक प्लास्टिक में रुपया, पोको कंपनी का मोबाइल, एटीएम एवं पासबुक डालकर पैदल मार्केट के लिए पैदल निकली. बैंक से थोड़ी दूर पर स्थित सुभाष पार्क के समीप पहुंचते ही काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों में से एक ने प्लास्टिक का थैला झपट्टा मारकर छीन लिया और फल मार्केट से होकर भाग खड़ा हुआ. बाद में महिला ने घटना की सूचना तत्काल थाना जाकर दी.थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव ने अनि अजीत कुमार, गार्दी बानरा आदि को घटनास्थल पर भेजा.साथ ही मामले की जानकारी एवं पूछताछ भी घटनास्थल के आसपास के लोगों से की. पुलिस ने बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला. थाना प्रभारी ने कहा कि छिनतई मामले में संलिप्त आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.कहा कि अपराध की रोकथाम में जनता पुलिस की मदद करें.




