Giridih

गिरिडीह: पत्नी का किसी और से चल रहा था चक्कर, पति और बेटों ने कर दी प्रेमी की हत्या

Giridih: अवैध संबध को लेकर बाप-बेटों ने मिलकर सामु साहू नाम के व्यक्ति की तलवार से हत्या कर दी. घटना रविवार दोपहर की है. हालांकि अवैध संबध में हुई हत्या के इस मामले को उधार वसूली का रूप दिया जा रहा है. लेकिन बिरनी थाना पुलिस और एसडीपीओ धनंजय राम ने कहा की मामला पूरी तरह से अवैध संबध से जुड़ा हुआ है. घटना के बाद बिरनी थाना पुलिस ने आरोपी और द्वारपहरी गांव निवासी भीम मंडल और उसके दोनो बेटे पंकज मंडल और मंटू मंडल को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार जिले के बिरनी थाना इलाके के द्वारपहरी गांव निवासी भीम मंडल की पत्नी के साथ मृतक सामू साहू का पिछले कई महीनों से अवैध संबध चल रहा था. और इसकी जानकारी जब भीम मंडल को हुआ, तो उसने मृतक को किसी बहाने अपने घर पर बुलाया. इस दौरान जब भीम और मृतक के बीच विवाद अधिक बढ़ा, तो भीम मंडल अपने दोनो बेटो के साथ मिलकर सामू साहू के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. जबकि भीम ने तलवार से मृतक के सिर पर वार किया. जिसे मृतक सामू साहू आरोपी के घर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ आरोपी के घर जुटी  और मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुटी  और दो आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें: गांडेय उपचुनाव को लेकर गिरिडीह पहुंचे सुदेश महतो, कहा- प्रत्याशी घोषणा से पहले पहले हमसे नहीं लिया गया मशवरा

Related Articles

Back to top button