JamshedpurJharkhand

महालीपाड़ा के ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Musabani : महालीपाड़ा के ग्रामीण महिला पुरुषों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचल अधिकारी की अनुपस्थिति में अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक विनय कुमार को ज्ञापन सौंपा. साथ ही मुसाबनी थाना प्रभारी के नाम भी ज्ञापन सौंपा गया. सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले शनिवार को विधायक रामदास सोरेन की निधि से बनाए जाने वाले सामुदायिक विकास भवन के शिलान्यास का कई लोगों द्वारा विरोध किया गया था. जिसमें संजय शर्मा, फारूक अली, मनोज उपाध्याय, राजकिशोर सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद, दीना साहू, विकास कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

ज्ञापन में कहा गया है कि 9 अक्टूबर 2021 को अंचलाधिकारी के कार्यालय में आवेदन द्वारा सूचित गया किया गया था कि इस स्थल पर सरकारी योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्र, आयुष भवन तथा विधायक निधि द्वारा सामुदायिक भवन लाइब्रेरी एवं पंचायत निधि द्वारा टीना शेड का निर्माण कराया जाना है. परंतु व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य हड़पी की गई भूमि को कृपया मुक्त कराने तथा अवैध रूप से क्वार्टर में रह रहे लोगों को चिन्हित कर जांच किया जाए.

ज्ञापन में कहा गया है कि इस स्थल को कब्ज़ा मुक्त कराया जाए. इस बारे में सोबरा हेम्ब्रम ने कहा कि अगर 2 दिनों के अंदर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो हम सब ग्रामीण मुसाबनी हाता मुख्य पथ को जाम करेंगे और चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. इस अवसर ग्रामीण आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे. इसमें मुख्य रूप से सोबरा हेंब्रम, विजय महाली, सीताराम माहली, रोपाई महाली, जागेश्वर महाली, मंगल महाली, देवेंद्र बास्के, लखी मुर्मू, राहुल हंसदा, जय सिंह महाली, घासीराम महाली, सुनील महाली, गुरु चरण बेसरा, दुलाल टुडू, कार्तिक टूडू सहित काफी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- सम्मान व सुविधाओं की मांग पर पटमदा के झारखंड आंदोलनकारियों ने रांची में बुलंद की आवाज

Related Articles

Back to top button