Giridih

गांडेय उपचुनाव को लेकर गिरिडीह पहुंचे सुदेश महतो, कहा- प्रत्याशी घोषणा से पहले पहले हमसे नहीं लिया गया मशवरा

Giridih: गांडेय उपचुनाव पूरे राज्य में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने से नाराज चल रहे आजसू के अर्जुन बैठा ने रविवार को गांडेय के बेंगाबाद के रातडीह में आजसू ग्राम प्रभारी, बूथ प्रभारी और चूल्हा प्रमुख का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पर राजनीतिक दबाव बनाकर उपचुनाव में लड़ने के एलान कराने का प्रयास किया. लेकिन गांडेय के आजसू नेता अर्जुन बैठा के मेहनत पर पानी फिर गया. क्योंकि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने न तो संबोधन में ही चुनाव लड़ने का संकेत दिया और न ही पत्रकारों से बातचीत में कोई संकेत दिए. लिहाजा, गांडेय के आजसू नेता अर्जुन को मायूसी ही हाथ लगी. पत्रकारों से बातचीत में सुदेश महतो ने साफ शब्दों में कह दिया की आजसू का पूरा आशिर्वाद एनडीए के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा के साथ है. हां आजसू हैरान जरूर है की भाजपा ने कोई रायमशवरा तक नहीं किया. क्योंकि सिर्फ दो घंटे में गांडेय से भाजपा प्रत्याशी का ऐलान किया गया. सुदेश महतो ने अर्जुन बैठा का कई बार नाम लेते हुए कहा की गांडेय में आजसू को मजबूत करने को लेकर काफी मेहनत किया था, ऐसे में उनकी उम्मीद अपनी जगह उचित ही थी. लेकिन राजनीतिक हालात कई बार ऐसे होते है की समझोता करना पड़ता है.

इधर सम्मेलन को आजसू नेता नजरूल हसन हाशमी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया. जबकि सम्मेलन में आजसू नेता  लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, देवशरण भगत, प्रियंका शर्मा समेत कई आजसू नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. जबकि सम्मेलन में काफी संख्या में आजसू समर्थको की भीड़ जुटी थी.

Related Articles

Back to top button