Crime NewsNEWSRanchi

जमीन विवाद में महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, परिवार के सदस्य पर संदेह

Ranchi: राजधानी रांची के बेड़ो इलाके में जमीन विवाद में एक महिला की हत्या पत्थर कुचकर कर दी गई. मृतक महिला का नाम पूनम उरांव है.वह बेड़ो इलाके की रहने वाली थी. बताया जाता है कि जमीनी विवाद को लेकर घर वालों से ही विवाद चल रहा था, जिसके बाद महिला की हत्या कर दी गई.

मामले की जानकारी मिलने के बाद बेड़ो थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस मामले को लेकर बेड़ो थानेदार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Related Articles

Back to top button