
Los Angeles : मशहूर अदाकारा कैरी फिशर को 60वें ग्रैमी पुरस्कार में मरणोपरांत ‘‘बेस्ट स्पोकन वर्ड एल्बम ग्रैमी’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कैरी को उनकी ऑडियोबुक रिकॉर्डिंग ‘द प्रिंसेस डायरिस्ट’ के लिए सम्मानित किया गया. इसे कैरी के निधन से पांच सप्ताह पहले दिसंबर 2016 में जारी किया गया था. इससे पहले ग्रैमी पुरस्कार 2009 में भी उन्हें उनकी किताब ‘विशफुल ड्रिंकिंग’ के लिए नामित किया जा चुका है. ग्रैमी के प्रीशो में पुरस्कार की घोषणा की गई.
दिसंबर 2016 को हुई थी कैरी फिशर की मौत
गौरतलब है कि फिशर का दिसंबर 2016 में को देहांत हो गया था. कैरी को स्टार्स वार्स फिल्मों में प्रिंसेस लिया के किरदार के लिए जाना जाता है. उन्होंने शैम्पू, ऑस्टिन पावर्स, चार्लीज एंजेल्स, हैना एंड हर सिस्टर्स, स्क्रीम 3 और वेन हैरी मेट शैली जैसी फिल्मों में भी काम किया. कैरी स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस में भी नजर आई थीं. कैरी एक शानदार लेखक भी थीं. उन्होंने पोस्टकार्ड्स फ्रॉम द एज, डिल्युजंश ऑफ ए ग्रैंडमा, द बेस्ट ऑफुल, सरेंडर द पिंक और शॉकोहोलिक जैसी किताबें लिखीं. कैरी की आखिरी किताब द प्रिंसेस डायरिस्ट उनकी मौत के कुछ दिन पहले रिलीज हुई थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




