
Jamshedpur : बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया के आउट हाउस से अपह्त जम्मा देवी को पुलिस ने नोवामुंडी से बरामद कर लिया है. इसके बाद उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है. इस पूरे मामले में बिष्टूपुर थाना प्रभारी विष्णु कुमार राउत की सक्रियता रंग लायी है. मामला सोमवार दोपहर की है. महिला के पति लखन दास ड्यूटी पर थे. घर में जम्मा देवी और उनकी बेटी संजीता दास थी. तभी करीब दर्जन भर लोग उसके घर आए और महिला को जबरन सिल्वर कलर की इनोवा कार से उठाकर ले गये थे. उसके बाद महिला के परिजनों ने हिंदू संगठनों के सदस्यों के साथ बिष्टूपुर थाना पहंचे और मामले में पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की. पुलिस की जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा पाया गया. दरअसल बड़बिल की युवती के साथ महिला का पुत्र गायब हो गया है. युवती के परिजन उसी की खोज में जमशेदपुर पहुंचे थे. यहां महिला के घर में पहले दोनों परिवारों के बीच नोंक-झोंक हुई थी उसके बाद युवती के परिवार वाले महिला को अगवा कर ले गए थे. मामले की जांच में जुटी बिष्टूपुर पुलिस देर रात महिला को बरामद कर थाना लेकर पहुंची. आगे मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें-




