BiharCrime News

मोतिहारी : घरेलू विवाद में छोटे भाई ने घर में फेंका बम, बड़ा भाई व छोटी बहन जख्मी

Motihari: घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को बम मारकर घायल कर दिया. इस हादसे में बहन के भी घायल होने की सूचना है. घटना मलाही थाना के पुरंदरपुर का बताया जा रहा है. बम फटने की खबर मिलते ही अरेराज डीएसपी, गोबिंदगंज थाना व मलाही थाना पुलिस पहुचकर जांच में जुटी है.

इसे भी भी पढ़ें : Big News:  वित्त वर्ष 2020-21 में Jharkhand  के एक भी जिला परिषद ने खर्च नहीं की राशि

मलाही थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि शनिवार की शाम पुरन्दरपुर गांव के डीलर मनोज साह बाइक पर सवार होकर घर से निकल रहे थे .इतने में उनका छोटा भाई आपसी विवाद को लेकर बम से हमला कर दिया.बम लगने से डीलर मनोज साह व उसकी छोटी बहन गम्भीर रूप से जख्मी हो गए .जिसका इलाज मोतिहारी के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है .वहीं आरोपी भाई शत्रुध्न साह घर छोड़ फरार चल रहा है .उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.जनकारी के अनुसार जनवितरण दुकान व जमीन की हिस्सेदारी को लेकर पूर्व से दोनों भाई में विवाद चल रहा था. पीड़ित द्वारा अभी थाना में कोई लिखित आवेदन नही दिया गया है.सूचना पर पुलिस पहुचकर घटना स्थल से कई समान बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Related Articles

Back to top button