Crime NewsJharkhandRanchi

रांची: लंबे समय से नाबालिग बच्ची का यौन शोषण कर रहा था मौलवी, गिरफ्तार

Ranchi: मांडर थाना क्षेत्र के मलती में रहने वाले मौलवी को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम मौलाना शाहिद है.

जानकारी के मुताबिक मौलवी के घर में संचालित होने वाले मदरसा में 13 साल की एक बच्ची पढ़ाई करने आया करती थी. जिसका मौलवी लंबे समय से यौन शोषण कर रहा था.

बच्ची के गर्भवती होने पर बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- 26 मार्च को होगा 17 राज्यों की 55 सीटों पर राज्यसभा चुनाव, फिलहाल उच्च सदन में बहुमत से दूर BJP

मौलवी के घर में ही चलाता है मदरसा

मिली जानकारी के अनुसार शाहिद नाम का मौलवी अपने घर में ही मदरसा चलाता है. उसके मदरसे में पढ़ने आने वाली बच्ची का वह लंबे समय से यौन शोषण कर रहा था. इसी बीच बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो उसके परिजनों ने उसकी जांच करायी. जिसमें बच्ची के गर्भवती होने की बात सामने आयी.

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी बच्ची गर्भवती हुई थी और मौलवी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया था. फिलहाल सदर अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराने की तैयारी चल रही है.

इसे भी पढ़ें- डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय पर पद के दुरुपयोग का आरोपः फार्म के खाते से भरी गयी टेंडर फीस

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

इस मामले में मांडर थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने मौलवी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. बच्ची के गर्भवती होने की बात भी सामने आयी है. परिजनों ने बताया कि लंबे समय से बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था.

इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भी भेजा जा रहा है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button