
Giridih: गिरिडीह के बगोदर में जंगली हाथियों का तांडव दो दिनों से जारी है तो दूसरी तरफ वन विभाग भी खामोश है. इसी क्रम में हाथियों का दल मुंडरो पंचायत के गम्हरिया टोला में जमकर तांडव मचाया. तो अटका के कशियाटांड़ व बड़किटाण्ड में हाथियों ने फसल को नुकसान पहुंचाया. और कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. गम्हरिया में घर और दुकान को हाथीयों ने पूरी तरह तोड़ दिया और रखे अनाज व सामान को खा गए व नष्ट भी कर दिए करीब 7 से 8 एकड़ मकई व मडुवा का फसल भी नष्ट कर दिए है हाथियों के झुंड ने जिसकी वजह से रात भर ग्रामीण दहसत में रहे आग जलाने व पटाखे छोड़ने से भी हाथियों ने वहाँ से नही भागे सुबह 5 बजे जंगल मे चले गए सूचना पर जिप सदस्य दुर्गेश कुमार मुंडरो पंचायत के गम्हरिया टोला पहुंच कर जायजा लिया व वन विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी बगोदर,को जिप सदस्य ने घटना से अवगत कराते हुए ग्रामीणों के नुकसान का जांचोपरांत उचित मुआवजा देने का मांग किया जिसपर जांच का प्रक्रिया शुरू किया गया है,पीड़ित ग्रामीणों ने अपना अपना आवेदन वन विभाग को लिखित में दिए है.वहीं विभाग के अधिकारियों से जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने मांग किया है कि बार बार इस क्षेत्र में हाथियों द्वारा नुकसान किया जा रहा है जिसका जिम्मेवार वन विभाग है,वन विभाग की लापरवाही से इस क्षेत्र के लोग धरगुल्ली, कुदर,मुंडरो, अड़वारा,अटका, के लोग दहशत में रहते है,इसलिए हाथियों को उचित स्थान में ले जाने को जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने कहा है,जिसपर वन विभाग ने टीम द्वारा आज हाथियों को हटाने का बात कही है. विगत कुछ महीनों से इसी क्षेत्र में हाथियों द्वारा आतंक मचाया जा रहा है और आधा दर्जन से अधिक घरों को तोड़ दिया जा चुका है.हाथी के आतंक से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है.हाथी के हमले के डर से ग्रामीणों की रात कटना मुश्किल हो रहा है, हाथीयों ने धरगुल्ली, कुदर,अटका,व मुंडरो में आतंक मचा रखा है, जिसकी शिकायत लगातार वन विभाग से करने के बावजूद हाथीयों को भगाने का कोई उपाय वन विभाग द्वारा नहीं किये जाने से ग्रामीणों में भय के साथ भारी आक्रोश व्याप्त है.




