Uncategorized

डाल्टनगंज : बोलेरो की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े युवक की मौत

Daltonganj :  डालटनगंज शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक की जान ले ली. शहर थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाके बैरिया चौक पर शनिवार को एक अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से एक 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गयी. युवक की पहचान पंडवा थाना क्षेत्र के कजरमा गांव के निवासी राजेश्वर मेहता के पुत्र अशोक कुमार मेहता के रूप में हुई है. अशोक बैरिया क्षेत्र में मकान बनवा रहा था. बैरिया चौक पर किसी काम के सिलसिले में आया था. घटना के बाद चालक बोलेरो को छोड़कर फरार हो गया है. बोलेरो को पुलिस जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ें- चारा घोटाला में लालू प्रसाद दोषी करार, सजा पर फैसला 3 जनवरी को, जगन्नाथ मिश्रा बरी

इसे भी पढ़ें- सुषमा बड़ाईक यौन शोषण मामले में आरोपी पूर्व आईजी पीएस नटराजन बरी

युवक को धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर से भी टकराया बैलेरो

जानकारी के अनुसार बाजार समिति की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो बैरिया चौक पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया. वहीं चौक के समीप खड़े अशोक कुमार को अपनी चपेट में ले लिया. जोरदार टक्कर लगने से अशोक की मौके पर मौत हो गयी. बोलेरो अशोक को मारने के बाद सड़क किनारे लगे एक ट्रैक्टर से भी टकराया.

इसे भी पढ़ेंः राजस्थान सरकार सोलर पावर 2.74 रुपए प्रति यूनिट खरीदेगी और झारखंड में रेट 4.95 रुपए प्रति यूनिट

इसे भी पढ़ेंः नक्सलवाद के खात्मे के सात दिन शेष : लोहरदगा में भाकपा माओवादियों ने हाइवा को लगायी आग, 1.5 करोड़ का नुकसान

बिजली विभाग का है बोलेरो

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. बाद में स्थानीय लोग अशोक को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत पाया गया. घटना की सूचना मिलने पर अशोक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना में शामिल बोलेरो बिजली विभाग का था. पुलिस पूरे मामले की जानकारी हासिल करने में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ेंः मोमेंटम झारखंड पड़तालः अखबार, टीवी और डोर्डिंग्स पर खर्च हुए 40.55 करोड़ रुपए, मीडिया पार्टनर की तीन करोड़ फीस अलग से

इसे भी पढ़ेंः फासीवादी ताकतों से झारखंड को बचाने के लिए बाबूलाल मरांडी से समझौता हो सकता है विकल्प : आप नेता

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button