Ramgarh

रामगढ़ : नौवें मुकाबले में यंग क्रिकेट क्लब भुरकुंडा की टीम विजयी

रामगढ़ : डीएवी मैदान रजरप्पा में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बी डिविजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के नौवें मुकाबले में मंगलवार को यंग क्रिकेट क्लब भुरकुंडा की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भुरकुंडा की टीम 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 222 रन बनाई।

जवाबी पारी खेलते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब रामगढ़ की टीम 30.6ओवर में 201 रन बनाकर आल आउट हो गया। इससे पूर्व नौवे मैच का उदघाटन मुख्य रूप से मौजूद जिला क्रिकेट एशोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। अंपायर की भूमिका रवि मुंडा एवं अनूप कुमार महतो ने किया। मौके पर जिला क्रिकेट एशोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button