JharkhandRanchi

31 जुलाई को रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा में भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

Ranchi: राज्य में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान राज्य भर में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. विशेषकर दक्षिणी, उत्तर पूर्वी और मध्य हिस्से में भारी बारिश और थंडरिंग को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो बंगाल में गंगा के तटीय इलाके में बने चक्रवाती घेरे के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना है. ऐसे में झारखंड में इसका असर देखा जायेगा. विशेषकर दक्षिणी, उत्तर पूर्वी और मध्य हिस्से में. जहां लो प्रेशर के कारण आने वाले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश होगी. इसमें लोहरदगा, रांची, खूंटी, सरायकेला खरसावां व पूर्वी सिंहभूम, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

वहीं, 31 जुलाई को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा में बहुत अधिक भारी बारिश की जानकारी दी गयी है. इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों के लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी गयी है. इसके साथ ही राज्य भर में बादल छाये रहने के साथ बारिश का असर चार अगस्त तक देखा जायेगा.

Related Articles

Back to top button