BiharCrime News

नालंदा में पत्नी ने पति और उसके दो दोस्तों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Nalanda: जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और उसके दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. घटना के संबंध में बताया है कि पति पटना के दो दोस्तों को बुलाकर उसका महीनों से शारीरिक शोषण कर रहा था. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी.

महिला पति की हरकत से तंग आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद स्वजन पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे. जहां प्राथमिकी दर्ज कराई गई. महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया गया  है. जिसमें तीन को लोग आरोपित है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें:चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ‘जन सुराज अभियान’ की 20 मई को करेंगे आगाज, वैशाली से होगी शुरुआत

Related Articles

Back to top button