Lead NewsNational

कांग्रेस को झटका: विस चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

New Delhi: कांग्रेस पार्टी को गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. कयास के अनुरूप हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उदयपुर चिंतिन शिविर में उनके शामिल नहीं होने के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे. चर्चा है कि हार्दिक पटेल भाजपा का दामन थाम सकते हैं. हालांकि, इस तरह की चर्चा पूर्व में भी उठते रही है. बताया जा रहा कि सोनिया गांधी को उन्होंने इस्तीफा भेज दिया है.

हार्दिक पटेल ने सोशल मीडिया पर इस्तीहफे की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी. मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा.

Related Articles

Back to top button