Jamshedpur

जमशेदपुर: साकची बाजार में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, मिनटों में जलकर हुई खाक

Jamshedpur: जमशेदपुर साकची बाजार स्थित जलेबी लाइन में खड़ी  एक बाइक में अचानक  से आग लग गई. आगजनी की इस घटना में बाइक पूरी तरह खाक हो गई. गनीमत ये रही कि इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. बताया जाता है कि दो युवक उस बाइक पर सवार होकर बाजार पहुंचे थे और अचानक बाइक से धुआँ निकलने लगा, तब दोनों युवक बाइक छोड़कर दूर हो गए और इसी बिच बाइक मे अचानक आग लग गई और बाईक धू धू कर जल उठी, अगलगी से मौके पर अफरा तफरी मच गई. चुंकि यह इलाका काफी भीड़-भाड़ वाली है, मौके पर मौजूद दुकानदारों ने अग्नि शामक सिलिंडर के माध्यम से आग पर काबू पाया. वैसे समय पर आग पर काबू पाए जाने से लोगों ने रहता कि सांस ली. वैसे बाईक मालिक के अनुसार दो महीने पहले ही बाईक कि सर्विसिंग हुई थी.

इसे भी पढ़ें: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद सतपाल को रिमांड पर लेगी सिरसा की एंटी नारकोटिक्स सेल

Related Articles

Back to top button