BokaroCrime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

गोमिया विधायक के प्रयास से चिनियागढ़ा निवासी शिवन यादव को बेटे का मिला शव, 1.35 लाख बकाए के लिए मेडिका में बनाया गया था बंधक

Gomia: गोमिया विधायक लंबोदर महतो के प्रयास से बोकारो के चिनियागढ़ा निवासी शिवन यादव को उसके बेटे बबलू यादव का शव सोमवार को मिला. बोकारो के पेटरवार बाजारटांड में ही बीते 6 अगस्त की रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था. बीजीएच में प्राथमिक उपचार कराए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया था.

गंभीर स्थिति में इलाज के लिए उसे राँची के मेडिका में भर्ती कराया गया था. इलाज के क्रम में रविवार यानी  13 अगस्त को लगभग 12 बजे बबलू यादव की मौत हो गई.  अस्पताल प्रबंधन ने बेहद गरीब परिजनों को उनके बेटे के इलाज के खर्च के रूप में चार लाख चालीस हजार का बिल थमा दिया गया. गरीब शिवन यादव ने किसी तरह अपनी जमीन बेचकर अस्पताल के बिल में से तीन लाख पांच हजार रुपए अस्पताल में जमा कर दिया गया था. परंतु एक लाख पैंतीस बकाया होने के कारण अस्पताल प्रबंधन शव को देने के लिए राजी नही थे. किंतु गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो के अथक प्रयास से युवक शव उसके पिता को मिल सका. इस घटना ने सेवा के नाम पर बड़े अस्पतालों के चेहरे को उजागर कर दिया कि कैसे महंगे बिल के नाम पर गरीब लोगों से जबरन वसूली की जाती है, नहीं देने पर शव को बंधक बना लिया जाता है.

Related Articles

Back to top button