Jamshedpur

सोनार संजय प्रसाद  की चोरों से पुरानी है सांठगांठ, पहले भी जा चुका है जेल

उलीडीह थाने में 20 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला है दर्ज, पुलिस ले सकती है रिमांड पर

अशोक कुमार

Jamshedpur : सोनारी नया लाइन का रहने वाला सोनार संजय प्रसाद पहली बार चोरी का सोना बरामद होने के मामले में जेल नहीं गया बल्कि वह इसके पहले भी एक बार जेल जा चुका है. चार माह तक जेल में रहने के बाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर छूटकर बाहर आया था. उलीडीह थाने में भी उसके 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का एक मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने सोमवार को उससे थाने में पूछताछ भी की थी. अंततः एक नए मामले में पुलिस ने उसे सोमवार को जेल भेजा है.

केस वन

सोनारी बी ब्लॉक कुम्हारपाड़ा की रहने वाली रीना शर्मा ने एसएसपी को लिखित शिकायत भी दी है. इस मामले में उलीडीह थाने में 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला अजीत ने 2020 में दर्ज कराया था. रीना का कहना है कि सोनारी के रहने वाले अजीत कुमार की ज्वेलरी दुकान से बराबर सामान लेती थी. एक दिन अजीत ने कहा था कि अगर कोई व्यापार करना चाहता है तो मिलवा देना. इसके बाद उसने संजय से मिलवा दिया. 22 अगस्त को अगस्त को संजय ने अजीत की दुकान से सोना लाने के लिए भेजा था. अजीत के पास पहुंचने पर उसने कहा कि एक लड़का आएगा और सोना लेकर जाएगा. इस बीच संजय भी वहां पर पहुंच  गया और कहा कि सोना मुझे दे दो. इसका 20 लाख रुपये लाकर देते हैं. इसके बाद संजय फरार हो गया. थोड़ी देर में अजीत आया और कहा कि सामान या रुपये जल्दी लाकर दो. इसके बाद अजीत ने रीना से कई चेक पर साइन भी करवा लिए.

संजय को कदमा पुलिस ने भेजा था जेल

कुछ दिनों के बाद ही कदमा की डॉ मौसमी घोष के से हुई जेवरात की चोरी करने के मामले में संजय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. इसके बाद रीना जेल में जाकर संजय से मिली थी. इसपर संजय ने कहा था कि अजीत से सुलह कर लो.

एक जून को मिली थी जमानत

संजय को एक जून को ही जमानत मिली है. जमानत पर आने के बाद वह रीना को धमकी दे  रहा था. कहा कि इसके बारे में किसी को बताओगी को जान से मार देंगे. साथ ही बच्चों को भी उठाने लेने की धमकी दी गई थी.

केस टू

सोनारी के रूपनगर में रूपा गौड़ के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने संजय प्रसाद को मंगलवार को जेल भेजा है. घटना सात अक्टूबर को घटी थी. जांच के क्रम में पुलिस ने संजय को गिरफ्तार किया था. साथ ही चोरी का आभूषण में ब्रेसलेट व अन्य सामानों को भी पुलिस ने उसके पास से बरामद किया है.

केस थ्री

कदमा की डॉ मौसमी घोष के घर में चोरी की घटना घटी थी. तब पुलिस ने जांच के क्रम में संजय सोनार के पास से चोरी का सोना बरामद किया था. तब पुलिस ने उसे पहली बार जेल भेजा था. इस मामले में ही उसकी जमानत एक जून को हाई कोर्ट से हुई थी. इस घटना के बाद सोनारी पुलिस ने चोरी के मामले में सोना बरामद करके फिर से संजय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी  पढ़ें- चोरी के मामले में ज्वेलरी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Related Articles

Back to top button