
Bangluru: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 अभियान के अंतिम चरण को लेकर नई जानकारी सार्वजनिक की है. इसरो ने ट्वीट किया है कि अभियान तयशुदा कार्यक्रम के तहत चल रहा है और उपग्रह का सुचारू रूप से जाना जारी है.
Chandrayaan-3 Mission:
The mission is on schedule.
Systems are undergoing regular checks.
Smooth sailing is continuing.The Mission Operations Complex (MOX) is buzzed with energy & excitement!
The live telecast of the landing operations at MOX/ISTRAC begins at 17:20 Hrs. IST… pic.twitter.com/Ucfg9HAvrY
— ISRO (@isro) August 22, 2023
इसरो ने ट्वीट किया, “मिशन ऑपरेशंस कॉम्पलेक्स (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से भरपूर है.” इसके आगे इसरो ने बताया है कि लैंडिंग ऑपरेशन का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त 2023 की शाम 5.20 बजे से शुरू होगा. साथ ही इसरो ने लैंडर से 19 अगस्त को 70 किलोमीटर की दूरी से चंद्रमा की ली गईं तस्वीरें भी जारी की हैं. इन तस्वीरों को लैंडर पोज़िशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) से लिया गया है.




