
Ranchi: पंचायती राज विभाग ने राज्यभर के ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी जिलों के उपविकास आयुक्तों को दिया है. विभाग ने रांची जिले के दो पंचायतों में कर्मियों की अनुपस्थिति की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की है. विभाग ने रांची डीडीसी को निर्देशा दिया है कि उक्त पंचायतों के कर्मियों से अविलंब स्पीष्टीकरण पूछा जाये. विभाग ने इसके अलावा अलग पत्र जारी कर सभी ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुरूप पंचायत कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है.
पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव ने बताया कि हर हाल में ग्राम पंचायतों में कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी ताकि पंचायत से जड़े कार्यो में कोई विलंब न हो.
इसे भी पढ़ें: बुंडू के राहे क्षेत्र में बकरी चराने गयी महिला पर भालू का हमला, मौत




