Sci & Tech

स्मार्ट वॉच ने आदमी को डूबने से बचाया

New Delhi : गजेट्स न सिर्फ हमारे जीवन को आसान बना रहे हैं बल्कि जिंदगी बचा भी रहे हैं. शिकागो में शिकागो में ऐपल वॉच के कारण एक आदमी डूबने से बच गया. उस व्यक्ति ने अपनी जान बचाने का श्रेय घड़ी को दिया है.

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को फिलिप एशो शिकागो के स्काईलाइन की तस्वीरें लेने के लिए 31 स्ट्रीट हार्बर से मैककॉर्मिक प्लेस तक एक जेट स्की की सवारी कर रहे थे. इसी बीच एक बड़ी लहर उनके जेट स्की से टकरा गयी. इससे वह पानी में गिर गये.

इसे भी पढ़ें : ऑटो चालक हत्याकांड का 8 घंटे में उद्भेदन : छोटे भाई ने ही दी थी हत्या की सुपारी

किसी ने नहीं सुनी आवाज, एसओएस ने किया काम

इस घटना में एशो का मोबाइल फोन भी कहीं खो गया. उन्होंने आस-पास मौजूद नाव में सवार लोगों को आवाज लगायी पर कोई सुन नहीं पा रहा था. एशो लगातार लहरों के नीचे दबते जा रहे थे.

एशो ने अपनी स्मार्ट घड़ी में मौजूद फीचर सोफिसटिकेटिड ऑपरेटिग सिस्टम (एसओएस) की मदद से आपातकालीन सेवा के लिए एक कॉल की. इसके तुरंत बाद बचाव के लिए शिकागो पुलिस और फायर बोट के साथ एक हेलिकॉप्टर पहुंचा जिसने एशो को पानी से निकाल लिया.

इसे भी पढ़ें : पलामू: जेल जाने से बचने के लिए पारा शिक्षक ने किया था अपने अपहरण का नाटक 

 

Related Articles

Back to top button