Khas-KhabarLead NewsNationalNEWSSci & TechTOP SLIDERTop Story

भारत अगले पांच साल में 50 खुफिया सैटेलाइट लॉन्च करेगा: इसरो प्रमुख

Bengaluru: इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने गुरुवार को कहा कि ख़ुफ़िया सूचनाएं इकट्ठा करने के लिए भारत अगले पांच साल में 50 सैटेलाइट लॉन्च करेगा. इन सैटेलाइट को अलग अलग कक्षाओं में स्थापित किया जाएगा और हज़ारों किलोमीटर के दायरे में सेना की गतिविधि और तस्वीरों को लेने की इनकी क्षमता होगी. ये सैटेलाइट देश की सीमाई इलाक़ों और पड़ोसी क्षेत्रों पर नज़र रखने में सक्षम होंगे.
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच होगी बैठक

आईआईटी बॉम्बे की ओर आयोजित सालाना साइंस एंड टेक्नोलॉजी कार्यक्रम टेकफ़ेस्ट के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे सैटेलाइट का होना महत्वपूर्ण है जो बदलावों को पहचान सकें ताकि आर्टीफ़िशियल इंटेलिजेंस द्वारा डेटा विश्लेषण की क्षमता को बढ़ाया जा सके.

Related Articles

Back to top button