
Bokaro : सिटी थाना क्षेत्र के डीसी आवास के समीप एनएच पर सड़क हादसे में एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृत बच्चे का नाम आदि कुमार था. उसके पिता अभिजीत कुमार होमगार्ड जवान हैं. आदि कुमार कैंप-2 से ट्यूशन पढ़कर अपने घर एलोरा हॉस्टल लौट रहा था. डीसी आवास के पास सड़क पार करने के क्रम में उसे एक ऑटो ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद टेंपो चालक वाहन को वहीं छोड़ फरार हो गया.
इधर, ट्रेलर से टकराये बाइक सवार की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
चास के जोधाडीह मोड़ के पास एक बाइक सवार और एक ट्रेलर में जोरदार टक्कर हुई. इस दुर्घटना में बाइक सवार अविनाश महतो की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. मृतक सोलागिडीह गांव का रहनेवाला था. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में होगा राज्य जनजातीय आयोग का गठन: सीएम
इसे भी पढ़ें- बोकारो मॉल में पार्किंग एरिया में होता है इवेंट, म्यूजिक के शोर से सेक्टर-3 के निवासी परेशान, डीसी…




