Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSSci & TechTOP SLIDERTop Story

भारत के पहले महत्वाकांक्षी मानव मिशन ‘ गगनयान ‘ की टेस्ट फ़्लाइट का सफलतापूर्वक हुआ परीक्षण

SRIHARIKOTA: भारत के पहले महत्वाकांक्षी मानव मिशन ‘गगनयान’ की टेस्ट फ़्लाइट सफलतापूर्वक लॉन्च की गई. इससे पहले 8.45 बजे के क़रीबन ये टेस्ट फ़्लाइट होल्ड पर रख दी गई थी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) की तरफ़ से कहा गया था कि ‘हम जल्द ही इस पर वापस लौटेंगे. टीवी-डी1 नाम के इस मिशन का लाइव प्रसारण किया जा रहा था.’

इसके बाद 10 बजे के क़रीब दोबारा परीक्षण किया गया जो सफल रहा. टेस्ट फ़्लाइट की सफलता की घोषणा के साथ ही इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने बधाई दी. टीवी डी1 टेस्ट फ़्लाइट के डायरेक्टर एस शिवकुमानर कहा कि इस तरह से पहले कभी नहीं.

उन्होंने कहा, “ये तीन प्रयोगों का एक गुलदस्ता है. इसमें हमने तीन सिस्टम की विशेषताओं को देखा है जिनको हम इस प्रयोग के ज़रिए जानना चाहते थे. इसके ज़रिए हमने टेस्ट व्हीकल, क्रू एस्केप सिस्टम और क्रू मॉड्यूल का पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है.”

Related Articles

Back to top button