Khas-KhabarLead NewsNEWSSci & TechTOP SLIDERTop StoryWorld

कोविड वैक्सीन की तकनीक इजाद करने वाले वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार

New Delhi: मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिकों की उस जोड़ी को देने का एलान किया गया है जिसने एमआरएनए कोविड वैक्सीन की तकनीक इजाद की. ये दो वैज्ञानिक डॉ. कैटालिन कारिको और डॉ. ड्रियू वाइसमैन हैं. इस तकनीक के प्रयोग कोविड महामारी से पहले किए गए थे लेकिन बाद में इसे दुनिया भर के लाखों को दिया गया. कैंसर समेत अन्य रोगों को लेकर इसी एमआरएनए तकनीक पर आगे और शोध किए जा रहे हैं. एमआरएनए यानी मैसेंजर रायबोन्यूक्लिक एसिड शरीर को प्रोटीन बनाने का तरीक़ा बताती है.

Related Articles

Back to top button