HEALTH

जानें खजूर में हैं क्या-क्या गुण ?

 NW Desk : आपको जान कर बहुत ही आश्चर्य होगा कि खजूर में जबरदस्त हीलिंग पावर होती है. इस बात को आयुर्वेद के साथ-साथ आधुनिक विज्ञान भी मानता है. ऐसा भी कहा जाता है कि इराक में खजूर की उत्पति हुई है, लेकिन इटली के लोग भी यह दावा करते हैं कि इराक से पहले ही यहां खजूर वाइन बननी शुरू हो गई थी.

इसे भी पढ़ें : क्या हानिकारक है शराब के साथ दूध पीना ! आईए जाने

पाये जाते हैं 30 प्रकार के खजूर

व्यापार के लिए खजूर साउथवेस्ट एशिया से लेकर स्पेन, उत्तरी अफ्रीका,  मेक्सिको और कैलिफोर्निया पहुंच गया. वर्तमान में खजूर का मिडिल ईस्ट की कई डिसेज में खासा इस्तेमाल होता है. आपको शायद मालूम नहीं है कि विश्व में 30 प्रकार के खजूर पाये जाते हैं. लेकिन इनका वर्गीकरण तीन ही चीजों को ध्यान में रख कर किया जाता है, सॉफ्ट, सेमी ड्राई और ड्राई. ये अंतर मुख्य रूप से तीन बातों को ध्यान में रख कर गया है, ग्लूकोज, सूक्रोज और फ्रुक्टोज. ऐसे खजूर की सबसे बेहतर श्रेणी गाजा पट्टी को माना जाता है.

इसे भी पढ़ें : #Metoo का असरः MAMI फिल्म महोत्सव से बाहर हुई एआईबी, रजत कपूर की फिल्में

विश्व भर के लोग खजूर को अपने दैनिक भोजन में शामिल करते हैं. आपको यह पता होना चाहिए की खजूर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए कितना फायदेमंद है. खजूर को कई प्रकार के विटामिन्स का बेहतरीन स्रोत माना गया है. इसमें कई तरह के मिनरल्स, शुगर, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई गुणकारी तत्व निहित हैं.

इसे भी पढ़ें : आलोक नाथ पर विन्‍ता नंदा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा…

खजूर खाने से आपको मिलेगा लाभ

कम होगा कोलेस्ट्रोल होगा

खजूर में कोलेस्ट्रोल और शुगर की मात्रा बहुत ही कम होती है. रोजाना अपने डाइट में थोड़ी मात्रा में खजूर को मिलाने से कोलेस्ट्रोल पर काबू पाया जा सकता है. इससे वजन कम करने में भी मदद मिलेगी.

प्रचुर मात्रा में विटामिन

खजूर में विटामिन b1, b2, b3, b5 के साथ-साथ विटामिन A और C भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. अगर आप रोजाना खजूर खाते हैं तो आपको विटामिन के लिए सप्लीमेंट लेने की कोई जरूरत नहीं होगी. इसमें मौजूद ग्लूकोज, सूक्रोज और फ्रुक्टोज शरीर में स्फूर्ति बनाए रखते हैं.

इसे भी पढ़ें : #MeToo अभियान पर बोले बीजेपी सांसद- भारत में ये एक गलत प्रथा

भरपूर मात्रा में प्रोटीन

अधिक मात्रा में मौजूद प्रोटीन आपके मसल्स को मजबूत रखने में काफी सहायता प्रदान करता है. इसीलिए अधिकांश जिम करने वाले लोगों को खजूर खाने की सलाह दी जाती है. तो अगर आप भी अपनी मसल्स की मजबूती चाहते हैं तो प्रोटीन से लबरेज डेट जरूर खाइए.

हैंगओवर उतारने में है मददगार

ऐसा कम ही लोगों को पता है कि हल्का से घिसने के बाद रात भर पानी में भिगोया हुआ खजूर आपका हैंगओवर उतारने में आपकी सहायता करता है. रात को नशे में धुत्त होने से पहले खजूर को पानी में डाल कर रखना ना भूलें.

 

Related Articles

Back to top button