News Wing
Gujrat, 07 October: गुजरात दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी अपने 52 साल पुराने दोस्त से मिले. द्वारकाधीश मंदिर में पूजा करने के बाद पीएम का काफिला मंदिर से निकला ही था, कि थोड़ी दूर जाकर काफिला अचानक रूक गया. इसके बाद मोदी खुद गाड़ी से निकले और एक बुजुर्ग से मिले. यह बुजुर्ग पीएम दी के बचपन के मित्र हैं. इनका नाम हरिभाई है और वह पुराने आरएसएस कार्यकर्ता रहे हैं. हाल ही मैं उनकी पत्नी की मौत हो गई है और इस बात की जानकारी पीएम मोदी को थी. पीएम ने उन्हें सांत्वना दिया. पीएम मोदी ने काफिला रोककर काफी देर तक हरिभाई और अन्य लोगों से बात की. हरिभाई ने कहा कि वे खुद गुजरात में संघ प्रचारक रह चुके हैं. मोदी भी संघ प्रचारक थे. दोनों साथ ही रहते थे. उन्होंने संघ के कई कार्यक्रमों में साथ भाग लिया है.
यह भी पढ़ेंः मोदी ने द्वारकाधीश में की पूजा, 5,825 करोड़ के राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी
पहले भी काफिला रुकवा चुके हैं पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार अचानक अपना काफिला नहीं रुकवाया है. इससे पहले सूरत में उन्होंने अपना काफिला रोक दिया था. सूरत दौरे के दौरान जब उनका काफिला गुजर रहा था तब एक छोटी सी बच्ची सड़क के बीच उनकी गाड़ी के पास आ गई. यह देख पीएम ने अचानक काफिले को रुकवाया और बच्ची से मुलाकात की. उस वक्त सामने मौजूद बच्ची के पिता सामने खड़े होकर दोनों की तस्वीरें खींचते रहे.
यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी से शादी की मांग को लेकर एक महीने से जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला
रविवार को गृहक्षेत्र वडनगर जायेंगे मोदी
अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी रविवार सुबह वडनगर जाएंगे, जहांव वे इंद्रधनुष मिशन की शुरुआत करेंगे . कार्यक्रम के दौरान वे स्वास्थ्यकर्मियों के बीच टैबलेट का भी वितरित करेंगे. इसके बाद दोपहर में पीएम भरूच जाएंगे जहां वह नर्मदा नदी पर बने नए बैराज के निर्माण की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ उधाना और जयनगर के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्स्रपेस को हरी झंडी दिखाएंगे. दिल्ली वापस आने से पहले पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.




