
Ranchi: रिम्स, रांची को जल्द ही नया निदेशक मिलने की संभावना है. 6 महीने से इस पद का दायित्व प्रभार में चल रहा है. अब इस पद पर नियमित नियुक्ति के लिए सरकार योग्य कैंडिडेट का इंटरव्यू लेगी. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड ने इसके लिए 22 दिसम्बर का डेट निर्धारित किया है. 22 दिसम्बर को 3:30 बजे से चयन समिति की बैठक होगी.
इस पद के लिए जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन किए थे, उनकी समीक्षा कर चयनितों को इस इंटरव्यू में शामिल होने को कहा गया है. मुख्य सचिव, झारखंड की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा स्थित सभागार कक्ष में समिति की बैठक होगी. विभाग ने निर्धारित डेट और समय पर कैंडिडेट्स को उपस्थित होने को कहा है. इसके लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता विभाग नहीं देगा.
प्रभार में है अभी निदेशक पद
गौरतलब है कि इस वर्ष जून माह के पहले सप्ताह में नेत्र विभाग के एचओडी डॉ राजीव कुमार गुप्ता को रिम्स का प्रभारी निदेशक बनाया गया था. डॉ कामेश्वर प्रसाद ने निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था.इसके बाद राजीव गुप्ता को इस पद का प्रभार दिया गया था.




