
Ranchi/Chatra: चतरा जिले के बशिष्ठनगर थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 96.600 किलो अफीम का डोडा चूर्ण बरामद किया है. आरोपी के पास से एक कार (HR04E7732) भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी संजू पंजाब के मोहाली जिले के मुबारकपुर का रहने वाला है. हालांकि घटना में संलिप्त स्थानीय आरोपी संजय यादव फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. आरोपी संजू हरियाणा नंबर की कार से चतरा से अफीम का डोडा चूर्ण खरीदकर पंजाब में महंगे दामों पर बेचने का धंधा करता हैं. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि सरदम गांव की ओर से एक कार (HR04E7732) से अंतरराज्यीय तस्कर अफीम या डोडा लेकर जाने के फिराक में है. सूचना पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में जोरी प्रतापपुर पक्की सड़क पर वाहन चेकिंग लगाकर उक्त वाहन की तलाशी ली गई. जिसमें 96.600 किग्रा अफीम का डोडा चूर्ण बरामद किया गया. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
इसे भी पढ़ें: गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र में पिता के हत्या के शक में सौतेली मां पर किया बम से हमला, आरोपी गिरफ्तार




