
Ranchi: गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाली खबर आई है. ललमटिया थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसके पिता का 18 साल पहले संदेहास्पद मौत हो गई थी. लेकिन आरोपी बेटे को शक था कि सौतेली मां मंझली मरांडी ने जहर देकर पिता को मार डाला. इसी संदेह में 12 जुलाई की रात अपनी सौतेली मां पर बम बिस्फोट कर दिया. जिसमें गंभीर रुप से घायल हो गई. घटना के बाद आरोपी बेटा तालाबाबू सोरेन उर्फ शिवलाल सोरेन फरार हो गया. जिसे पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर मंझली मरांडी के बयान पर ललमटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वही पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी तालाबाबू ने पुलिस के समक्ष स्वीकोरोक्ति में घटना को अंजाम दिये जाने की बात स्वीकार की है. आरोपी ने पुलिस को पुछताछ में बताया कि इनके पिता ईसीएल सिमलौग के कर्मचारी थे. 2005 में संदेहास्पद स्थित में पिता की मौत हो गई. आरोपी तालाबाबू को शक था कि सौतेली मां ने जहर देकर पिता को मार डाला है. इसी का बदला लेने के लिये 12 जुलाई की रात सौतेली मां के दरवाजे के पास बम लगा दिया. जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई.
इसे भी पढ़ें: ग्रामीण कार्य विभाग के 33 जेई का तबादला, देखें लिस्ट




