
Koderma: केंद्र सरकार के द्वारा कोडरमा को एक और सौगात मिला. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्माणाधीन करमा मेडिकल कॉलेज के सामने की परिसर में नर्सिंग कॉलेज के साथ 60 बेड वाले छात्रावास ब्लॉक बिल्डिंग प्रोजेक्ट का ऑनलाइन शिलान्यास की. इसके पूर्व करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे करमा मेडिकल कॉलेज का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था. नर्सिंग कॉलेज के साथ छात्रावास ब्लॉक बिल्डिंग प्रोजेक्ट की कुल राशि 24 करोड़ 51 लाख 10 हजार 400 रुपए है. लगभग डेढ साल में इसका निर्माण कार्य पूरा करना है. करमा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव, डीसी मेघा भारद्वाज, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, डीएस डॉ रंजीत कुमार, डॉ कुलदीप कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ आर पी शर्मा, भवन निगम के अभियंता अमित कुमार, जेई योगेंद्र कुमार वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने निर्माण कार्य करने वाली कम्पनी व कार्यकारी एजेंसी को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया और कहा जिस तरह करमा मेडिकल कॉलेज का हाल हुआ उस तरह का कार्य नहीं हो ओर दोनों परियोजना को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें.
इसे भी पढ़ें: कोरियाई कंपनी सैमसंग के 13 इंजीनियर्स CUJ में पढ़ेंगे हिन्दी, झारखंड की कला, संस्कृति से भी होंगे रूबरू




