JharkhandLead NewsRanchi

हर बूथ पर 370 वोट जोड़ें कार्यकर्ता, मोदी सरकार 400 पार के संकल्प को पूरा करें: कर्मवीर सिंह

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के विभिन्न विभागों एवम प्रकोष्ठों की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई. इसमें प्रकोष्ठ एवम विभागों के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक गण भी उपस्थित थे. इसका संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री एवम प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख मनोज सिंह ने किया. इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी विभाग एवम प्रकोष्ठ के दायित्वों एवम कार्यक्रमों की जानकारी ली. आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है. अपने विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बूथों पर सक्रियता को बढ़ाते हुए हर बूथ पर 370वोट बढ़ाकर भाजपा के पक्ष में 370लोकसभा की सीट और एनडीए के खाते में 400पार के संकल्प को पूरा करें. बूथ पर अतिरिक्त 370वोट और देश में 370लोकसभा सीट जीतना ही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
उन्होंने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार के लिए देश की जनता मन बना चुकी है. हमें उनके दरवाजे पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाना है. बैठक में शिवपूजन पाठक, सुबोध सिंह गुड्डू, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, अजय मारू, राहुल अवस्थी, संजीव विजयवर्गीय, मृत्युंजय शर्मा, सहित कई अन्य भी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी ने झारखंड को दी दो बीएससी नर्सिंग कॉलेज की सौगात, देवघर को तीन सीएचसी का मिलेगा लाभ

Related Articles

Back to top button