
Jamshedpur : भाजपा सुंदरनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा पप्पू को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है. प्रदेश में स्थान मिलने पर अनमोल वर्मा ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे. रांची में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कार्यसमिति की एक बैठक बुलायी है. वे बैठक में भी हिस्सा लेंगे.
इसे भी पढ़ें- कांड्रा से लापता व्यवसायी पुत्र मनीष अग्रवाल के चाचा से मांगी पांच लाख फिरौती, दो को भेजा जेल




